अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

वन भूमि पर अवैध जुताई: ट्रैक्टर समेत आरोपी गिरफ्तार, विभाग की सख्त कार्रवाई

बिलासपुर / – बिलासपुर में वन भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, जहां जंगल की जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर जुताई की जा रही थी। वन विकास निगम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के निर्देश पर अवैध कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में कोटा परियोजना मंडल की टीम गश्त पर थी, तभी भैंसाझार परिक्षेत्र से वन भूमि पर अवैध जुताई की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और कक्ष क्रमांक पी-1608 की वन भूमि पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर सहित आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पाली कोरबा निवासी लोरिकराम यादव के रूप में हुई है।

वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(ग) और 52 के तहत मामला दर्ज कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। विभाग का कहना है कि जंगल की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button