अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

लवन चोरी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवर बेचने की रकम ₹5 हजार जब्त।

बलौदाबाजार-भाटापारा । ग्राम मरदा के सूने मकान में हुई चोरी के मामले में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना लवन पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने/खपाने के मामले में फरार चल रहे चन्द्रप्रकाश कुर्रे (32) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम मरदा निवासी सुनील कुमार जांगड़े के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लैपटॉप, सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन और अन्य सामान चोरी किया था। मामले में पुलिस पहले ही रुपेश कुमार साहू और मोती यादव को गिरफ्तार कर चुकी है। इनके कब्जे से लैपटॉप, पीतल का सामान, नकदी और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए थे।

फरार आरोपी चन्द्रप्रकाश कुर्रे की पतासाजी के दौरान 08 अक्टूबर 2026 को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथियों द्वारा चोरी की गई चांदी की चाबी रिंग और चांदी की बिछिया उसे बिक्री के लिए दी गई थी। इसके बदले उसने अपने पास से ₹5,000 नगद दिए थे।

आरोपी की निशानदेही पर गवाहों के समक्ष ₹5,000 की नकदी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 317(2) BNS के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है और न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। प्रकरण की विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट

 

Related Articles

Back to top button