मारवाड़ी युवा मंच तेजस्विनी शाखा, मनेंद्रगढ़ द्वारा विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण।

एमसीबी / खोंगापानी, 23 जुलाई 2026।
मारवाड़ी युवा मंच तेजस्विनी शाखा, मनेंद्रगढ़ की अध्यक्षा श्रीमती अनीता फरमानिया के नेतृत्व में दिनांक 23 जुलाई 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खोंगापानी में छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को कॉपी, पेन एवं कम्पास बॉक्स वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना था।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री विपिन पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए मारवाड़ी युवा मंच तेजस्विनी शाखा के इस सामाजिक एवं प्रेरणादायी प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की प्राचार्य श्रीमती सुषमा टोप्पो ने की। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के व्याख्याता श्री मनीष कुमार गुप्ता का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग एवं समन्वय से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मारवाड़ी युवा मंच तेजस्विनी शाखा, मनेंद्रगढ़ द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास की विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।
ब्युरो रिपोर्ट




