पीएम मोदी देशभक्ति..बीजेपी सरकार देश से छुपा रही है’: असदुद्दीन ओवैसी बोले- जनता के तकलीफ उठाने का वक्त आ चुका है।
सोना नहीं खरीदने की प्रधानमंत्री की अपील पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार कुछ छिपा रही है और पीए मोदी इसे देशभक्ति से जोड़ रहे हैं।

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से जो अपील की है, उसपर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जोरदार निशाना साधा है। एआईएमआईएम चीफ ने दावा किया है कि पीएम मोदी और बीजेपी सरकार देशभक्ति की आड़ में देश से कुछ छिपा रहे हैं।
असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि लगता है कि हालात खराब होने वाले हैं और अब देश की जनता को तकलीफ सहने का वक्त आ चुका है। ओवैसी ने पीएम मोदी की ओर से सोना नहीं खरीदने की अपील पर हमला किया है।
आज भारत लंदन से सोना मंगवा रहा है’
हैदराबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस में असदुद्दीन असदु्द्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा, ‘सरकार चाहती है कि राज्य सोने का रिजर्व रखें और व्यापार के लिए डॉलर का इस्तेमाल करें। बैलेंस ऑफ पेमेंट संकट की वजह से 1991 में भारत ने 47 टन सोना लंदन भेजा था। आज 2026 में वही भारत लंदन से सोना एयरलिफ्ट करके मंगवा रहा है।’
‘प्रधानमंत्री के बयान बहुत ही चौंकाने वाला’
एआईएमआईएम चीफ का कहना है कि ‘जब हमारे पास 691 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है और हमारे पास सोने का इतना बड़ा रिजर्व है, हमें समस्याओं का सामना क्यों करना पड़ रहा है? ऐसे में प्रधानमंत्री के बयान बहुत ही चौंकाने वाला है।’
.देश की ये बीजेपी की सरकार देश से छुपा रही है, असल हालात और इकोनॉमी के बारे में..आप देखिए कि 104 टन गोल्ड बैंक ऑफ इंग्लैंड से और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट से 2025 के सेकंड हाफ में हमने ट्रांसफर किया है।..अब देश की जनता को तकलीफ उठाने का वक्त आ चुका है।
असदुद्दीन ओवैसी, सांसद, एआईएमआईएम
और उसको प्रधानमंत्री देशभक्ति से जोड़ दे रहे हैं…ये कैसे होगा? चुनाव जब चल रहे थे, तो आप सीना तानकर बोल रहे थे। आपने एक्साइज ड्यूटी को भी कट कर लिया। और अब जब चुनाव हो गए तो यह सब बोझ देश की जनता पर डालने जा रहे हैं।
असदुद्दीन ओवैसी, सांसद, एआईएमआईएम
पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री की अपील
- दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव की वजह से पश्चिम एशिया संकट बढ़ने की आशंका को देखते हुए देश के सामने कुछ एहतियाती उपाय साझा किए हैं
- पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि अगले एक साल तक सोना न खरीदें, ताकि उसपर अनावश्यक विदेशी मुद्रा खर्च न हो।
- पश्चिम एशिया संकट की वजह से सबसे बड़ी दिक्कत होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने की वजह से हो रही है।
- इससे खाड़ी देशों से कच्चा तेल और गैस का आयात भयानक रूप से प्रभावित हो रहा है।
- इससे खाड़ी देशों से कच्चा तेल और गैस का आयात भयानक रूप से प्रभावित हो रहा है।
- वैसे पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक देश में तेल का पर्याप्त रणनीतिक भंडार उपलब्ध है, लेकिन फिर भी पश्चिम एशिया संकट की अनिश्चितता को देखते हुए पीएम मोदी ने लोगों से गुजारिश की है कि निजी के बजाए, ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन के साधनों का उपयोग करें।
- उन्होंने ऊर्जा की बजत के लिए वर्क फ्रॉम होम (WFH) शुरू करने का भी सुझाव दिया है।
- यहां तक कि उन्होंने स्कूलों को भी सुझाव दिया है कि वह वर्चुअल माध्यम का इस्तेमाल शुरू करने का प्रयास करें।
ब्युरो रिपोर्ट



