छत्तीसगढ़

मनेन्द्रगढ़ को 4.89 करोड़ की विकास सौगात: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 61 निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन।

एमसीबी/ मनेन्द्रगढ़ 10 जुलाई 2026/ – नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लगभग 4 करोड़ 89 लाख 58 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व संसदीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
भूमिपूजन के कार्यों में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 17 निर्माण कार्यों पर 90.70 लाख रुपये, अधोसंरचना मद से 44 निर्माण कार्यों पर 3 करोड़ रुपये तथा वार्ड क्रमांक 18 स्थित स्टेडियम में मंच, गैलरी एवं पवेलियन निर्माण के लिए 98.88 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि इन विकास कार्यों से नगर में सड़क, नाली, खेल अधोसंरचना और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि वार्ड 18 के स्टेडियम में बनने वाले मंच, गैलरी और पवेलियन से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि पूरे एमसीबी जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क और आधुनिक अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं जिले को नई पहचान देंगी। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक होगा, जब उसकी गुणवत्ता बनी रहे और उसका लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
           ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button