रेत का अवैध कारोबार से जुड़े बर्चस्व की लड़ाई में भाजपा नेताओं के बीच खूनी संघर्ष में भाजपा नेता पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह सहित एक और ब्यक्ति की जलकर मौत।

कोरिया / सोनहत – छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत के कटगोड़ी गावँ में बीती रात अवैध रेत के खनन को लेकर विवाद इतना बढ़ा की भाजपा नेता एवं सोनहत के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह को उनकी फार्च्यूनर गाड़ी में जिंदा जला दिया गया और उनकी मौके पर मौत हो गई एवं एक और साथी जो कार में ही सवार थे वो भी 60 प्रतिशत जल जाने की वजह से अस्पताल में दम तोड़ दिए।

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी से लगे नवगई में मंगलवार देर रात रेत के कारोबार को लेकर हुई रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। लगभग 30 लोगों की भीड़ ने फॉर्च्यूनर सवार भाजपा नेता और सोनहत जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले टिपर से कई बार टक्कर मारकर फॉर्च्यूनर के दरवाजे जाम कर दिए, फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
आग की लपटों में घिरने से फॉर्च्यूनर में सवार भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनका श*व पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वाहन का शीशा तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे उनके तीन समर्थक भी बुरी तरह झुलस गए। हम*लावरों ने बाहर निकल रहे लोगों से भी बेर*हमी से मार*पीट की। 40 से 60 फीसदी तक झुल*से घाय*लों को पहले बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान एक की मौत हो गई है।
ताजा जानकारी के अनुसार एक और गम्भीर रूप से झुलसे ब्यक्ति जिसे इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया था जिसकी रास्ते में ही मौत हो गयी इस तरह मरने वालों की संख्या 3 हो गयी है।
ब्युरो रिपोर्ट




