छत्तीसगढ़
जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नेतृत्व, हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर दिया राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश

एमसीबी/ मनेन्द्रगढ़ 12 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के गौरवमयी अवसर को लेकर पूरे जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण बना हुआ है। इसी कड़ी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य आतिथ्य एवं नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, नागरिकों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। हजारों हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता के जयघोष से पूरा मनेंद्रगढ़ शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

खेड़िया टॉकीज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहर के ऐतिहासिक खेड़िया टॉकीज से हुआ। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज लहराकर यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा प्रारंभ होते ही ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। हाथों में तिरंगा थामे नागरिकों की लंबी कतार और उत्साहित स्कूली विद्यार्थियों ने यात्रा को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया। तिरंगा यात्रा खेड़िया टॉकीज से प्रारंभ होकर पीडब्ल्यूडी तिराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा के मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने घरों एवं प्रतिष्ठानों से पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रियों का स्वागत किया। नागरिकों ने भी यात्रा में शामिल होकर राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाओं और देशभक्ति का प्रदर्शन किया। यात्रा के दौरान पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा का समापन स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनेंद्रगढ़ में हुआ, जहां उपस्थित लोगों को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया।

तिरंगा देश की एकता, अखंडता, त्याग और बलिदान का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री
समापन अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की एकता, अखंडता, त्याग, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा देश के प्रत्येक नागरिक को एक सूत्र में जोड़ता है और हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है।
उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, जिम्मेदारी और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने जिले वासियों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में सम्मान पूर्वक तिरंगा फहराएं और देश की प्रगति में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश की प्रगति केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
ब्यूरो रिपोर्ट