जिस कुलदीप को गंभीर ने बेंच पर रखा, उसी ने टीम इंडिया को बचा लिया, वेस्टइंडीज ने भारत को 296 रन का टारगेट दिया।
जस्टिन ग्रीव्स के शानदार शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 295 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 40 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

नई दिल्ली: कुलदीप यादव के 4 विकेट और जस्टिन ग्रीव्स के शानदार शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने निर्धारित ओवरों में टीम इंडिया के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए जिसमें ग्रीव्स ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। हालांकि ओपनर्स की शानदार शुरुआत के बाद वेस्टइंडीज की टीम एक बड़े स्कोर तक पहुंच सकती थी, लेकिन कुलदीप की फिरकी ने उन्हें रोक दिया।
ओपनर्स ने कूट डाले 135 रन
कैरेबियाई टीम के लिए ओपनिंग करने आए जॉन कैंपबेल ने आक्रामक शुरुआत की और 60 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेली। उन्होंने जस्टिन ग्रीव्स के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 135 रनों की मजबूत साझेदारी की, जिसने टीम को एक ठोस आधार प्रदान किया। कैंपबेल के आउट होने के बाद, ग्रीव्स ने मोर्चा संभाला और उन्होंने टिककर बल्लेबाजी करते हुए 108 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 101 रन की शतकीय पारी खेली। ग्रीव्स को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया।

ब्यूरो रिपोर्ट