छत्तीसगढ़

रायपुर में IPL का डबल धमाका: 10 और 13 मई को हाई-वोल्टेज मैच, जल्द शुरू होगी टिकट की बिक्री।

रायपुर / – राजधानी रायपुर में इंडियन प्रीमियर लीग के दो बड़े मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 और 13 मई को होने वाले मैचों के लिए फैंस बेसब्री से टिकटों का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक टिकटों की बिक्री मई के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है, जबकि आधिकारिक अपडेट 28 अप्रैल से 1 मई के बीच आने की संभावना है।

इस बार टिकट की कीमतें आम दर्शकों को ध्यान में रखते हुए तय की गई हैं। शुरुआती टिकट करीब 2000 रुपए से शुरू होकर 8000 रुपए तक जा सकती है। दर्शक टिकट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। वहीं, टीम 8 मई को रायपुर पहुंचकर करीब 6 दिनों तक यहां अभ्यास करेगी। मुंबई इंडियंस के भी उसी समय के आसपास पहुंचने की संभावना है।

मैचों की बात करें तो 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच जोरदार टक्कर होगी, जबकि 13 मई को आरसीबी का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। दोनों ही मुकाबले शाम 7:30 बजे प्राइम टाइम में खेले जाएंगे, जिससे दर्शकों को पूरा रोमांच मिलेगा।

आईपीएल जैसे बड़े आयोजन का असर सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रायपुर की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा फायदा होगा। बाहर से आने वाले दर्शकों के चलते होटल, रेस्टोरेंट, ट्रांसपोर्ट और स्थानीय व्यापार में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button