अपराध - दुर्घटना

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहार के तहत बिलासपुर पुलिस की बड़ी कारवाही में ब्राउन शुगर , गांजा सहित 3 आरोपी गिरफ्तार।

बिलासपुर / – बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध नशीले मादक पदार्थ ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर कीमती 3500 रुपये, 25 ग्राम गांजा कीमती 1000 रुपये और दो मोबाइल फोन सहित कुल 19,500 रुपये का माल बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर आसमा सिटी मेण्ड्रा रोड में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी हामिद अंसारी को पकड़ा। उसके पास से ब्राउन शुगर और मोबाइल जब्त किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने ईशांत सिंह मंडलोई और अमन तिवारी का नाम बताया, जिसके बाद रामा लाइफ सिटी स्थित मकान की तलाशी में 25 ग्राम गांजा, चिलम और लाइटर बरामद किए गए। हालांकि किसी प्रकार का अवैध हथियार बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने हामिद अंसारी और अमन तिवारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि ईशांत मंडलोई पहले से ही आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में निरुद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button