कवर्धा – छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन, सामान्य सभा एवं पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के गरिमामयी उपस्थित में संघ के वरिष्ठ पत्रकार साथी भाई अविनाश ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष एवं गंडई के तेजतर्रार पत्रकार साथी भाई अनिल अग्रवाल को प्रदेश महासचिव की मिली जिम्मेदारी सौपी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं पत्रकारों ने दी बधाई।

कवर्धा / – छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिला में 22 मार्च 2026 को छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ द्वारा कवर्धा में भव्य प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

माननीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की गरिमामयी उपस्थित में कवर्धा के तेजतर्रार पत्रकार अमृसन्देश के ब्युरो छ. ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के वरिष्ठ साथी संघ के फाउंडर मेम्बर भाई अविनाश ठाकुर को सर्व सम्मति से प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर चुना गया तो वहीं गंडई निवासी भाई अनिल अग्रवाल को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गई।



दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकायों का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया एवं बधाई दी माननीय मुख्यमंत्री जी अपने उद्बोधन के दौरान बताया कि आपके नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जी मेरे क्लास मेट रहे हैं हम लोगों ने बचपन से स्कूली शिक्षा साथ साथ की साथ कॉलेज की मेरे बहुत ही अच्छे मित्र हैं मैं इनकी कार्यकुशलता को बहुत अच्छे से जनता हूँ।
मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है इनके कार्यकाल में आपका संगठन नई ऊंचाइयों को छूएगा।


इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर से आए पत्रकारों का सम्मान किया और उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रदेश भर से बड़ी संख्या में लगभग 4 सौ से 5 सौ पत्रकारों की उपस्थिति रही। कवर्धा कोरिया सरगुज रायगढ़ दुर्ग कोंडागांव कांकेर बस्तर नारायणपुर बीजापुर दंतेवाड़ा राजनंदगांव एम.सी.बी. बिलासपुर रायगढ़ जिले सहित 26 जिलों से पत्रकार इस समारोह में शामिल होने के लिए कवर्धा पहुंचे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के सम्मान देना और उनकी समस्याओं एवं अधिकारों पर चर्चा करना रहा।
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा, सुविधा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

समारोह के दौरान कई वरिष्ठ और सक्रिय पत्रकारों को सम्मानित किया गया। और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से पत्रकारों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
पत्रकार सुरक्षा को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को लेकर वे जल्द ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चर्चा करेंगे और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए ठोस पहल की जाएगी ताकि वे निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और पत्रकारों ने मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया l

समारोह के दौरान कवर्धा के कई विशिष्ठ अतिथि जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे ।
ब्युरो रिपोर्ट



