मनेन्द्रगढ़ स्थित माँ शीतला माई की मढ़िया में आस्था का उमड़ा सैलाब, नवमी के महापर्व पर हुई भव्य महा आरती।

मनेन्द्रगढ़। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के शीतला माँ की मढ़िया में इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। रात्रि 8:30 बजे आयोजित होने वाली महा आरती में प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा है। मां के जयकारों और भजनों से वातावरण गूंजायमान रहता है।

आज अष्टमी पर आयोजित महाआरती में प्रदेश के प्रतिष्ठित टेंट व्यवसायी अभिषेक अग्रवाल एवं मांशु अग्रवाल ने अपने परिवारजनों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महा आरती संपन्न की। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों की भीड़ के चलते मढ़िया परिसर देर रात तक गुलजार रहा।
नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन हो रही महा आरती श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दूर-दराज से भी लोग मां शीतला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। आयोजन में व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों व पुलिस प्रशासन द्वारा सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं।
कल नवमी के पावन अवसर पर भी यहां भव्य महा आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें और अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।शीतला माँ की मढ़िया नवरात्रि के इन दिनों में आस्था का प्रमुख केंद्र बनी हुई है, जहां धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सेवा भाव का भी सुंदर संदेश प्रसारित हो रहा है।
ब्युरो रिपोर्ट




