छत्तीसगढ़

अवैध रेत कारोबार पर खनिज विभाग की सख्ती, नागपुर क्षेत्र से 2 और चटनीया नाला से 1 ट्रैक्टर जब्त।

एमसीबी/09 सितम्बर 2026/ – जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने 09 सितम्बर 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाते हुए अवैध रेत परिवहन के मामले में 03 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है।
खनिज विभाग की टीम द्वारा तहसील मनेंद्रगढ़ के नागपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध परिवहन कर रहे 02 नग ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया गया। जब्त दोनों ट्रैक्टरों को सुरक्षा की दृष्टि से थाना पोड़ी, चौकी नागपुर में रखा गया है।

इसी तरह खनिज विभाग की टीम ने नारायणपुर क्षेत्र के 
 चटनीया  नाला में भी कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध परिवहन कर रहे 01 ट्रैक्टर वाहन को जब्त किया। उक्त वाहन को आवश्यक कार्रवाई के लिए कार्यालय कलेक्टर परिसर में खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब्त किए गए वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा जांच अभियान लगातार जारी है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से रेत परिवहन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
             ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button