बिलासपुर हिंसा, सरेंडर कर सकता है आरोपी राम सिंह :- बोला – धर्म के लिए लड़ रहा इसलिए टारगेट कर रहे, जेल में हत्या की जताई आशंका

बिलासपुर / – रक्षाबंधन की रात को हुई खपरगंज हिंसा में हर दिन नया मोड़ आ रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से नए नए वीडियो वायरल वीडियो हो रहे है जिसके कारण आरोपियों और पुलिस के दावों के बीच सच की तलाश जारी है। खपरगंज हिंसा की कहानी अब गिरफ्तारी से निकलकर वायरल वीडियो की जंग में पहुंच गई है। एक तरफ पुलिस दोनों पक्षों के अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, तो दूसरी तरफ फरार आरोपी राम सिंह का वीडियो सामने आते ही मामला फिर गरमा गया है। वीडियो में राम सिंह खुद को निर्दोष बताते हुए जल्द सरेंडर करने की बात कह रहा है, लेकिन साथ ही जेल में अपनी हत्या की आशंका भी जता रहा है। राम सिंह का दावा है कि धर्म के लिए लड़ने के कारण उसे अपराधी बनाया जा रहा है और पुलिस तथा कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा उसे टारगेट किया जा रहा है। अब सवाल यह है कि अगर वह खुद को निर्दोष मानता है तो सरेंडर करने में देरी क्यों? और अगर जल्द सरेंडर करने वाला है तो पुलिस के सामने पहुंचकर ही दावों की असली परीक्षा क्यों न हो?

इधर सोहेल का VIDEO, भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसमें उसने दावा किया था कि इस हिंसा में उसका किसी प्रकार से भी संबंध है। और न ही वह हिंसा का हिस्सा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सोहेल खान समेत छह आरोपियों को आमने-सामने पूछताछ के लिए लिया। इसके बाद आरोपियों का पैदल जुलूस भी निकाला गया। पुलिस के अनुसार सोहेल खान के खिलाफ पहले से 20 मामले दर्ज हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट



