छत्तीसगढ़

भारत माला परियोजना घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में जमीन कारोबारी के ठिकानों पर छापा।

राजधानी रायपुर में भारत माला परियोजना से जुड़े कथित घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है, जमीन कारोबारी गोपाल गांधी समेत उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है, इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक ED की टीम ने अभनपुर स्थित गोपाल गांधी के घर और उनके ऑफिस पर एक साथ दबिश दी है, बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की जा रही है, जिससे मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार करीब 13 अधिकारियों की टीम इस रेड को अंजाम दे रही है, कार्रवाई पिछले 5 घंटों से लगातार जारी है, टीम दस्तावेजों की जांच और जरूरी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है, हालांकि अभी तक ED की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला भारत माला परियोजना से जुड़ा है, फिलहाल जांच जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ब्युरो रिजॉर्ट

Related Articles

Back to top button