खेलराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय

गुवाहाटी में रजवाड़ों की ललकार : राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी जीत, हार के जबड़े से जीत छीन ले गए।

गुवाहाटी | बरसापारा स्टेडियम की दूधिया रोशनी में आज क्रिकेट का वह रोमांच देखने को मिला, जो लंबे समय तक फैंस के जेहन में रहेगा। ऐसा लग रहा था मानो राजस्थान रॉयल्स की टीम मैदान पर जीत की भूख के साथ उतरी है। बेंगलुरु के 202 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने न केवल साहस दिखाया, बल्कि अपनी लगातार चौथी जीत की इबारत भी लिख दी। मैच के नायक बने युवा वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने मैदान के चारों ओर चौकों और छक्कों की ऐसी बरसात की कि बेंगलुरु के गेंदबाज असहाय नजर आए। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए वैभव ने महज 26 गेंदों पर 78 रनों की आतिशी पारी खेलकर राजस्थान की जीत की नींव रख दी। उनके बल्ले से निकले हर शॉट में आत्मविश्वास और प्रतिभा की झलक थी। जब कप्तान रियान पराग और हेटमायर जल्दी आउट होकर लौटे, तो लगा कि मैच हाथ से फिसल सकता है। लेकिन ध्रुव जुरेल ने एक छोर थामे रखा। जुरेल की शानदार फिफ्टी ने न केवल स्कोरबोर्ड को गति दी, बल्कि अनुभवी रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर राजस्थान को जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया। अब जीत के लिए महज 24 गेंदों पर 18 रनों की दरकार है और जुरेल की बल्लेबाजी देख फैंस का जोश चरम पर है।

इससे पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी राजस्थान के गेंदबाजों ने भी अपना दमखम दिखाया। जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लेकर RCB की रफ्तार पर अंकुश लगाया। हालांकि रजत पाटीदार (63) और विराट कोहली (32) ने RCB को 201 के स्कोर तक पहुँचाया, लेकिन राजस्थान के लड़ाकों के सामने यह लक्ष्य भी बौना साबित होता दिख रहा है।
गुवाहाटी का यह मैदान आज राजस्थान रॉयल्स के अटूट विश्वास और सामूहिक प्रयास का गवाह बन रहा है। राजस्थान अब अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज करने के बेहद करीब है।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button