छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बिर्रा – चलती 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा – बच्चा दोनों सुरक्षित,

बिर्रा। गांव से अस्पताल तक का सफर उस वक्त बेहद खास बन गया। जब रास्ते में ही 108 एंबुलेंस के अंदर नवजात की किलकारी गूंज उठी। इसके साथ ही जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि जनपद पंचायत नवागढ़ के अंतर्गत ग्राम सिऊंड़ की 28 वर्षीय अंजलि सूरज दास को प्रसव पीड़ा की सूचना मिलने पर ब्लॉक मुख्यालय नवागढ़ में खड़ी एम्बुलेंस 108 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ रवाना हुई। लेकिन इसी बीच रास्ते में ही अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस को ही अस्थायी प्रसव कक्ष बनाना पड़ा। ईएमटी मंजू कश्यप और पायलट जमुना दास के द्वारा सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया है। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। इसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया। इस दौरान 108 एंबुलेंस की टीम की तत्परता से मां और नवजात को समय पर सुरक्षित चिकित्सा सुविधा मिलने से दोनों स्वस्थ और सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही घर परिवार और रिश्तेदार के अलावा नवागढ़ क्षेत्र में खुशी की लहर है।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button