जनआक्रोश के आगे झुकी कंपनी, 3 घंटे के बाद पीड़ित परिवार को मिली 3 लाख की सहायता राशि।

मनेन्द्रगढ़। ग्राम परसगढ़ी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। ग्राम बंजी निवासी राजभान सिंह की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार रोककर न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया। देखते ही देखते मामला संवेदनशील हो गया और इलाके में भारी तनाव की स्थिति बन गई।
इससे पहले पूर्व विधायक गुलाब कमरो के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने थाने पहुंचकर प्रशासन पर कार्यवाही के लिये दबाव बनाया था। उन्होंने साफ कहा कि यह केवल शुरुआत है जब तक पीड़ित परिवार को पूरा न्याय नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे जिससे माहौल लगातार गरमाया रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी एक स्वर में पीड़ित परिवार के समर्थन में आवाज उठाई।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह लड़ाई सिर्फ एक हादसे की नहीं बल्कि जिम्मेदारी तय करने और न्याय सुनिश्चित करने की है और इसके लिये हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।
ब्युरो रिपोर्ट




