अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

करही गोलीकांड के बाद एक्शन में पुलिस: गांव में स्पेशल कैम्प, सर्च ऑपरेशन तेज

जांजगीर-चांपा / –  जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए गोलीकांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है, घटना के तुरंत बाद आरोपियों की तलाश के लिए ग्राम करही में विशेष पुलिस कैम्प स्थापित किया गया है। इस कैम्प के माध्यम से क्षेत्र में लगातार सघन पेट्रोलिंग की जा रही है और आने-जाने वाले सभी मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है, जिससे ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button