छत्तीसगढ़

मनेन्द्रगढ़ में हर रविवार लग रही है एरोबिक जुम्बा फिटनेश क्लास , डांस के साथ योग कर रहे है लोग

मनेन्द्रगढ़ / – मनेन्द्रगढ़ के सुरभि पार्क में पिछले पांच महीने से एरोबिक जुम्बा फिटनेस क्लास चलाई जा रही है । यह स्थानीय नागरिकों को सेहतमंद और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए एक बेहतरीन और सराहनीय पहल है। हर रविवार की सुबह इसे संगीत और डांस के साथ किया जा रहा है । इसे फिटनेस के लिए शुरू करना न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर करने का भी यह एक बढ़िया जरिया है। चैनपुर बटालियन के एआईजी संजय शर्मा द्वारा यह सेवा निःशुल्क दी जा रही है,

जो छोटे शहर में भी बड़े महानगरों जैसा फिटनेस कल्चर और माहौल तैयार कर रही है। हर रविवार सुबह एक घण्टे यह क्लास लगाई जा रही है जिसमे बड़ो के साथ बच्चे भी शामिल हो रहे है । यहां अलग – अलग प्रांत के गानों के साथ डांस को योग के रूप में किया जाता है । एआईजी संजय शर्मा ने बताया कि जुम्बा एक मजेदार और उच्च ऊर्जा वाला डांस फिटनेश वर्कआउट है जो शरीर मे लचीलापन लाने के साथ ताकत बढ़ाता है और वजन घटाने में मदद करता है ।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button