थाना बैकुण्ठपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 02 किलो अवैध गांजा जप्त मामले में सप्लायर और मददगार सहित 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार।
अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार । *एनडीपीएस एक्ट के तहत 'एंड-टू-एंड' (End-to-End) कार्रवाई जारी।

कोरिया / बैकुण्ठपुर – बैकुण्ठपुर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति ग्राम ढोढ़ी बहरा सलका से बैकुण्ठपुर की ओर अवैध गांजा लेकर पैदल आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम ढोढ़ी बहरा के पास घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जयप्रकाश पिता खेलावन चक्रधारी (उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम ढोढ़ी बहरा, थाना बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया) बताया।
जप्ती का विवरण:
आरोपी की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से
निम्नलिखित सामग्रियां जप्त की गईं:
*02 पैकेट में कुल 02 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत: ₹50,000/-)
गांजा बिक्री की नगद रकम: ₹5,000/-
01 नग रियलमी मोबाइल फोन
*पुलिस की ‘एंड-टू-एंड’ (End-to-End) कार्रवाई और खुलासे:*
प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी जयप्रकाश ने अपने मेमोरेंडम कथन में खुलासा किया कि उसने उक्त अवैध गांजा बिलासपुर निवासी मो. बिलाल से खरीदा था। इस पूरी अवैध खरीद-फरोख्त के दौरान पटना निवासी इमरान खान द्वारा वित्तीय लेनदेन (खाते में पैसा लेने) एवं अन्य माध्यमों से पूरा सहयोग किया गया था।
प्रकरण में कड़ियाँ जोड़ते हुए पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और मेमोरेंडम के आधार पर आगे की दबिश दी गई और मामले में संलिप्त अन्य 02 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है:
1. मो. बिलाल पिता मो. युसुफ, उम्र 32 वर्ष, निवासी तारबाहर, वार्ड नं. 21, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) (सप्लायर)
2. इमरान खान पिता अजमुल्ला खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम करहईखांड, थाना पटना, जिला कोरिया (छ.ग.) (सहयोगकर्ता / वित्तीय मददगार)
इस प्रकार इस एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में खरीददार, तस्कर तथा वित्तीय सहायता प्रदान करने वाले कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों नए गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
प्रकरण में ड्रग्स नेटवर्क के अन्य छोरों की तलाश हेतु पुलिस की विवेचना अभी जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट




