अपराध - दुर्घटनाराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय
कोतमा बीमा पॉलिसी के नाम पर बीमा एजेंट नटवरलाल शील चंद जैन ने SECLके रिटायर्ड कर्मचारी से 10 लाख की ठगी..!
कोयलांचल क्षेत्र में SECL के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बीमा एजेंट नटवरलाल शील चंद जैन पर धोखाधड़ी कर 10 लाख ठगने के लगाए आरोप।

कोतमा/अनूपपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र में SECL के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बीमा एजेंट नटवरलाल शील चंद जैन पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। रामशरण केवट ने भालूमाड़ा थाने में बीमा पॉलिसी के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 2017 और 2019 में दो बीमा पॉलिसियों के नाम पर कुल पांच-पांच लाख रुपये दिए गए, जिनमें से नकद और चेक के माध्यम से लिए गए पैसे बीमा कंपनी में जमा नहीं कराए गए, बल्कि कथित रूप से शील चंद जैन के बैंक खातों में पहुंचाए गए। बैंक वाउचर और लेनदेन की जांच में इस वित्तीय हेराफेरी की परतें सामने आई हैं।
शील चंद जैन पर अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों जैसे ओमकरण सिंह गोंड और तेरसू केवट से भी 17 से 19 लाख रुपये और 3.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इसके अलावा, मुजेबुल हक ने मोतीलाल ओसवाल के नाम पर GNS फाइनेंशियल सर्विसेज में 12 लाख रुपये के निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत की है। इस मामले में भी संबंधित संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हैं। भालूमाड़ा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की है, लेकिन आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़ितों की उम्मीदें नवागत पुलिस अधीक्षक से जुड़ी हैं जो निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दे सकते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट




