जशपुर थाना कांसाबेल में पदस्थ आरक्षक ने शिक्षिका से फेसबुक पर की दोस्ती, फिर करने लगा रेप, दो बार कराया अबॉर्शन, अश्लील फोटो वायरल पर अब दर्ज हुई FIR।,

जशपुर / – जिले के कांसाबेल थाना में पदस्थ एक आरक्षक पर आदिवासी विधवा महिला ने दुष्कर्म, मानसिक प्रताड़ना, धमकी और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत और जाति प्रमाण पत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपी आरक्षक रुद्रमणी यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 376(2)(N) तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जशपुर। जशपुर के कांसाबेल थाना क्षेत्र से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। थाना कांसाबेल में पदस्थ आरक्षक रुद्रमणी यादव के खिलाफ शिक्षिका ने दुष्कर्म, मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(N) तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(V) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गयी है।
कांसाबेल की रहने वाली शिक्षिका ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसके पति की साल 2020 में मौत हो चुकी है और वह अपने दो बच्चों के साथ अकेले जीवन यापन कर रही है। महिला के अनुसार जनवरी 2023 में फेसबुक के जरिये उसकी पहचान आरक्षक रुद्रमणी यादव से हुई। शुरुआत में आरोपी ने महिला की पारिवारिक समस्याओं और विवादों का समाधान कराने का भरोसा दिलाया और धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाई।
ब्युरो रिपोर्ट




