अपराध - दुर्घटनाराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, थाना बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

अनूपपुर – पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आरती शाक्य के कुशल मार्गदर्शन में फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना बिजुरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2025 से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस टीम ने लगातार पीछा करते हुए दीगर राज्य उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

माह अक्टूबर 2025 में पीड़िता (निवासी जिला शहडोल) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी बाँबी सिंह पिता धर्मपाल सिंह (उम्र 19 वर्ष, निवासी मोहाड़ा दफाई, बिजुरी / मूल निवासी- जिला औरेया, उत्तर प्रदेश) ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया। सितंबर 2025 में आरोपी उसे बिजुरी स्थित अपने किराए के कमरे पर ले गया और तीन दिनों तक उसका शारीरिक शोषण (बलात्कार) किया, जिसके बाद वह मुकर कर फरार हो गया। थाना बिजुरी में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस की कार्रवाई एवं दीगर प्रांत से गिरफ्तारी:

घटना के बाद से ही शातिर आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश भाग गया था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी बिजुरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर सेल की मदद से आरोपी का लगातार पीछा किया गया। पुलिस की अथक मेहनत के परिणामस्वरूप, टीम ने जिला सोनभद्र(उत्तर प्रदेश) में घेराबंदी कर आरोपी बाँबी सिंह को सफलतापूर्वक दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

विशेष अपील (जनहित में जारी):

अनूपपुर पुलिस समस्त आमजन एवं मकान मालिकों से अपील करती है कि यदि कोई भी व्यक्ति अपने घर, दुकान या प्रतिष्ठान में किसी बाहरी व्यक्ति को किराएदार रखता है, तो उसका **पुलिस चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाएं। अक्सर बाहर से आए लोग व्यापार या अन्य बहानों से क्षेत्र में किराए पर रहते हैं और गंभीर अपराधों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। सजग रहें, सुरक्षित रहें और किसी भी संदिग्ध की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें।

सराहनीय भूमिका (पुलिस टीम):
उक्त सराहनीय कार्रवाई एवं आरोपी को उत्तर प्रदेश से ढूंढकर सलाखों के पीछे भेजने में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह,उप निरीक्षक विपुल शुक्ला,आरक्षक विश्वजीत,कर्मजीत,रवि,आनंद बैस तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक राजेंद्र अहिरवार व पंकज मिश्रा की विशेष एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button