अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा थाना साइबर :- पुलिस की सक्रियता: 48 घंटे में झपटमारी करने के मामले का पर्दाफाश,

जांजगीर चांपा / –  साइकिल सवार से मोबाइल -लॉकेट झपटमारी कर हो गये थे फरार, मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल, आरोपियों द्वारा झपटमारी किए मोबाइल-लॉकेट को बेचने के फिराक में घूम रहा था, जिसको पकड़ने में मिली बड़ी सफलता, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में थाना सायबर पुलिस एवं चौकी नैला पुलिस ने साइकिल सवार युवक से मोबाइल और सोने का लॉकेट लूटने वाले गिरोह का 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, मामले के एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है, आरोपियों के पास से मोबाइल और सोने का लॉकेट बरामद कर लिया गया है।

*ऐसे दिया वारदात को अंजाम*

प्रार्थी चंद्रहास यादव निवासी कन्हाईबंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30.05.26 को शाम करीब 7:30 बजे वह साइकिल से काम से घर लौट रहा था। शनि होटल के पास कन्हाईबंद रोड नैला में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। आरोपियों ने मोबाइल छीन लिया और गले में पहना सोने का लॉकेट झपट लिया। विरोध करने पर मारपीट का प्रयास भी किया।

*ऐसे पकड़ में आए आरोपी*

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना साइबर व चौकी नैला पुलिस ने जांच शुरू की, इसी कड़ी में मुखबिर सूचना मिला कि हेमंत सारथी, कोमल कश्यप और एक नाबालिग द्वारा झपटमारी का सामान को बेचने के लिए नैला तरफ ग्राहक तलाश कर रहें है, की सूचना पर *सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक* के नेतृत्व में थाना सायबर एवं चौकी नैला ने संयुक्त रेड कार्यवाही कर आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ करने पर में जुर्म स्वीकार किया गया।

*आरोपियों ने बताया* कि दिनांक 30.05.26 की रात 7:30 बजे CDडिलक्स बाइक से नैला रेलवे फाटक पार कर कन्हाईबंद जा रहे थे। शनि होटल के पास अकेले साइकिल सवार को मोबाइल पर बात करते देख झपटमारी की योजना बनाई। उसे रोककर मोबाइल और सोने का लॉकेट लूटकर कन्हाईबंद की ओर भाग गए। तीनों लूट का सामान बेचकर रकम आपस में बांटने वाले थे।

*गिरफ्तार आरोपी*

1. *हेमंत सारथी*, पिता अमृतलाल सारथी, उम्र 21 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला जांजगीर, थाना जांजगीर
2. *कोमल कश्यप*, पिता उत्तराम कश्यप, उम्र 19 वर्ष, निवासी नैला, जुना तालाब के पास, चौकी नैला

. *एक विधि से संघर्षरत बालक* –

*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक रंजीत कंवर चौकी प्रभारी नैला, सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, चौकी नैला से उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सायबर टीम आरक्षक माखन साहू, प्रदीप दुबे, मो. शाहबाज तथा *चौकी नैला* से प्रधान आरक्षक रूद्रकश्यप, राधेश्याम पूर्णा, आरक्षक- भुनेश्वर पटेल, जयप्रकाश टंडन, डीकेश्वर साहू, संतोष प्रधान, राजू, चंद्रशेखर, महिला आर. रुकमणी का सराहनीय योगदान रहा।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button