अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

मनगटा युवती प्रकरण: राजनांदगांव पुलिस का त्वरित एक्शन, 03 आरोपी गिरफ्तार, व्हाइसलिंगवुड रिसोर्ट किया पुलिस ने सील।अन्य रिसोर्ट मालिको को दिया बड़ा मैसेज।

राजनांदगांव / – थाना सोमनी एवं साइबर सेल की संयुक्त बड़ी कार्यवाही

विशलिंगवुड्स रिसोर्ट को किया गया सील

 जबरन शराब पिलाकर युवती से दुष्कर्म करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

 मुख्य आरोपी सहित दो सहयोगियों को पुलिस ने दबोचा

 तकनीकी साक्ष्यों एवं वैज्ञानिक जांच के आधार पर हुई त्वरित कार्रवाई

 सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा जाएगा जेल

आरोपीः-(01) आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु (26 वर्ष), निवासी बुचीभरदा, पोस्ट सुरगी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

(02) छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख (25 वर्ष), निवासी ग्राम टेड़ेसरा गुड़ीपारा वार्ड क्रमांक 16, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव।

(03) घनश्याम बेलचंदन (25 वर्ष), निवासी ग्राम निकुम बाजारपारा, थाना अण्डा, जिला दुर्ग।

थाना सोमनी क्षेत्रांतर्गत एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने के पश्चात दिनांक – 18.06.2026 को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री, राजनांदगांव से प्राप्त सूचना पर थाना सोमनी में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया तथा घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी एवं साइबर सेल प्रभारी के नेतृत्व में थाना सोमनी व साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, मृतिका के परिजनों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन से यह तथ्य सामने आया कि आरोपीगण आशुतोष उर्फ आशु, छत्रपाल उर्फ बल्लू एवं घनश्याम बेलचंदन द्वारा एक राय होकर मृतिका को बहला-फुसलाकर रायपुर ले जाते समय रास्ते में जबरन शराब पिलाते, रायपुर क्लब ले जाना व वापस विशलिंगवुड रिसार्ट मनगटा में मदहोशी हालत में 24 वर्षीय युवती के साथ आशुतोश के द्वारा रास्ते में जबरन शराब पिलाई गई तथा विशलिंगवुड्स रिसोर्ट में मदहोशी की अवस्था का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी द्वारा जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया गया, जिससे मृतिका को चोटें भी आईं।

प्रकरण में अपराध धारा 64, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया।

आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा , घटना से संबंधित विशलिंगवुड्स रिसोर्ट को भी नियमानुसार सील किया गया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button