रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बिगड़े बोल कहा देश में शुध्द पेट्रोल हैए नही आय त कहाँ से आई तोहर बाप के घर से आई इसको लेकर मध्यप्रदेश में इन दिनों सियासी पारा गर्म है और जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

रीवा / – मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। रीवा एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध करने वालों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “आंदोलन हो रहा है एथेनॉल नहीं चलेगा, शुद्ध पेट्रोल चलेगा… शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
सांसद मिश्रा नई उड़ानों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने देश की ऊर्जा नीति और आर्थिक स्थिति पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने एथेनॉल ब्लेंडिंग का समर्थन करते हुए कहा कि भारत अपनी जरूरत का करीब 80% कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है, जबकि घरेलू उत्पादन केवल 20% है। वैश्विक परिस्थितियों के कारण तेल आपूर्ति महंगी और जटिल हो गई है।
उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की एथेनॉल नीति का बचाव करते हुए कहा कि पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने का फैसला देशहित में है। ब्राजील का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि वहां 100% एथेनॉल पर वाहन चलते हैं और कोई दिक्कत नहीं होती।
ब्युरो रिपोर्ट



