छत्तीसगढ़

भारतीय खदान मजदूर संघ यूनियन कार्यालय में विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न।

जेसीसी मेंबर जे के डी सब एरिया तमाल दास ने रिटायर्ड कर्मचारी गोपालदास का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया।

एमसीबी / – 17सितंबर2026 को श्री विश्वकर्मा पूजा जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय खदान मजदूर संघ कार्यालय वेस्ट झगड़ाखंड कोलियरी मे भारतीय खदान मजदूर संघ के हसदेव क्षेत्र के अध्यक्ष श्री अनिल श्रीवास्तव ,के नेतृत्व में एरिया के सभी सम्मानित पदाधिकारी गण,श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री राजेश सिंह परिहार,श्री गोपाल रावत,श्री गोपाल दास श्री कमला प्रसाद एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में श्री विश्वकर्मा पूजा जी की पूजा अर्चना के साथ संघ के संस्थापक स्व.दत्तोपंत ठेंगड़ी जी को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया।

तत्पश्चात वेस्ट झगड़ा खंड कालरी के बी के एम एस के अध्यक्ष श्री राजेश तिवारी एवं पालकीमाड़ा के श्री तमाल दास जे सी सी मेंबर, जे के डी सब एरिया के द्वारा श्री गोपाल दास  रिटायर्ड कर्मचारी को श्रीफल एवं अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया एवं श्री तीज राम का स्वागत किया गया।
मास्टर गोपाल दास
मीडिया प्रभारी
बी के एम एस(हसदेव क्षेत्र)

Related Articles

Back to top button