अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

रायपुर – ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ की धोखाधड़ी, महिला आरोपी गिरफ्तार।

रायपुर / – रिखब बरडिया निवासी भाठागांव, रायपुर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सदर बाजार स्थित उसकी विधी ज्वेलर्स एंड बुलियन दुकान में दिनांक 24.08.2026 को किरण साहू नामक महिला अपनी एक महिला साथी के साथ आई तथा स्वयं को नगर निगम के आवास विभाग में कार्यरत बताकर विश्वास अर्जित किया। इसके बाद दोनों ने दुकान से लगभग 37 लाख रूपये के आभूषण लिए, जिसके एवज में 250 ग्राम सोने का बिस्कुट एवं 07 लाख रूपये नगद दिए, शेष 15 लाख रूपये के भुगतान हेतु चेक दिया। दिनांक 26.08.2026 को दोनों पुनः दुकान आकर लगभग 1.73 करोड़ रूपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषण ले गईं तथा भुगतान के एवज में 1,73,37,630/- रूपये का दूसरा चेक दिया। दोनों ने दो-तीन दिनों में सोने के बिस्कुट देने का आश्वासन दिया। प्रार्थी द्वारा दिनांक 01.09.2026 को 15 लाख रूपये का चेक बैंक में जमा करने पर गलत हस्ताक्षर के कारण चेक अनादरित हो गया। इसके बाद संपर्क करने पर किरण साहू टालमटोल करती रही तथा न तो राशि का भुगतान किया और न ही आभूषणों का हिसाब दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button