खोंगापानी की सड़कों का बुरा हाल राहगीर परेशान ।

एमसीबी / खोंगापानी – खोंगापानी की सड़कों का इन दिनों बहुत बुरा हाल है जी हां हम बात कर रहे हैं खोंगापानी की मुख्य सड़क की जो इन दिनों बरसात के दिनों में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त ( टूट) चुका है।
सड़क में गढ्ढा है या गढ्ढे में सड़क पता ही नहीं चलता इसी सड़क में प्रतिदिन सैकडों स्कूली बच्चे कॉलरी के बड़े अधिकारी जिले उच्च अधिकारी सब गुजरते हैं। मगर न जाने क्यों सब के सब मूक दर्शक बने बैठे हैं।

हालां की ये सड़क कॉलरी प्रबंधन के अधिकार क्षेत्र में आता है इसकी देख रेख मेंटनेंस की जिम्मेदारी पूरी तरह से कॉलरी प्रबन्ध की है लेकिन वो भी हाथ में हाथ धरे बैठी है ।अभी बीते दिनों इस मुख सड़क की
दुर्दशा को देखकर नगर की जनता की परेशानी को देखते हुए इस मुख्य सड़क की गढ्ढों को भरने के लिए नगरपंचायत की अध्यक्ष समेत सभी पार्षदों ने गढ्ढों में बैठकर धरना प्रदर्शन किया था।
तब जाकर नगर प्रशासन ने सज्ञान लेेेते हुुुए सड़क के गढ्ढों को स्टोनडस्ट एवं बजरी डालकर भरवाया है। लेकिन इतना काफी नहीं है इसे नए सिरे से बनाने की जरूरत है । अभी भी सड़कों में काफी गढ्ढे हैं जो आपको झूला झूलने का आनन्द देते हैं । अब देखना है सड़क आखिर कब तक बनती है ।
विशेष खबर मास्टर गोपालदास
मो – 9827895391



