छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नौतपा का कहर: 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, कई जिलों में बारिश-आंधी के आसार

रायपुर / – छत्तीसगढ़ में नौतपा के साथ भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्म राजनांदगांव रहा, जहां 45.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं रायपुर और बिलासपुर में 44.5 डिग्री, दुर्ग में 44.7 डिग्री और अंबिकापुर में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने 29 मई से प्रदेश में मौसम बदलने का अनुमान जताया है। कई जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाएं, वज्रपात और बारिश हो सकती है। खासकर बस्तर संभाग और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में हल्की आंधी के साथ बारिश और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button