अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

बीएसपी से स्क्रैप कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 गिरफ्तार, एक अपचारी बालक निरुद्ध

भिलाई / – भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैप कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपियों को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक अपचारी बालक को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों से 100 किलो केबल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है।
पुलिस के अनुसार 29 सितंबर को केऔसुब बीएसपी ने थाने में दो रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों ने प्लांट के अंदर से 60 किलो और 40 किलो स्क्रैप कॉपर केबल की गठरी बनाकर मोटरसाइकिल से बाहर ले जाने का प्रयास किया था, तभी CISF ने उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस ने दोनों प्रकरणों में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों से 96,100 रुपये कीमत की 100 किलो केबल और CG 07 BP 5037 एचएफ डीलक्स बाइक कीमत 10,000 रुपये जप्त की। आरोपियों को 30 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि अपचारी बालक पर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी –
1. दुर्गेश जोशी, 18 वर्ष, स्टेशन मरोदा, दुर्ग
2. अजय सोनवाने, 18 वर्ष, स्टेशन मरोदा, दुर्ग
3. जोसेफ बाघ, 32 वर्ष, जोरातराई उतई, भिलाई
4. हितेष कुमार देशमुख, 24 वर्ष, खपड़वाड़ा, बालोद
5. एक अपचारी बालक
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीपेश्वर चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, किशोर पॉल, आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी और अमित सिंह की भूमिका रही।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button