अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में दोषी शिक्षक को 6 साल की कठोर सजा, पुलिस की पुख्ता पैरवी से मिला न्याय​ ।

पलारी के सरकारी स्कूल के शिक्षक तिलक राम वर्मा लइका मन के संगे छेड़छाड़ करै के मामला म अदालत ले 6 बछर के कठोर सजा मिलिस, पुलिस के सटीक जांच ले मिलिस न्याय।

​बलौदाबाजार / – भाटापारा जिले के थाना पलारी क्षेत्र अंतर्गत एक शासकीय स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकत और गंभीर लैंगिक अपराध करने वाले आरोपी शिक्षक को माननीय न्यायालय द्वारा 06 वर्ष के कठोर कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया गया है। यह संपूर्ण कार्रवाई महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति पुलिस की शून्य सहनशीलता (जीरो टॉलरेंस) नीति के तहत की गई है।
​घटना और पुलिस विवेचना का विवरण
​दिनांक 10.02.2025 को थाना पलारी में प्रार्थिया द्वारा लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ आरोपी शिक्षक तिलक राम वर्मा द्वारा स्कूल की नाबालिग छात्राओं को बुरी नीयत से छूकर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की जाती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पलारी में अपराध क्रमांक 58/2025, धारा 74, 75(1) BNS एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8, 9(f) के तहत तुरंत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
​पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन यानी 10.02.2025 को आरोपी शिक्षक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। विवेचना के दौरान घटनास्थल का नक्शा तैयार किया गया, पीड़िताओं और गवाहों के विस्तृत कथन दर्ज किए गए तथा वैज्ञानिक व स्वतंत्र साक्ष्य संकलित किए गए। पीड़िताओं के धारा 183 BNSS के तहत बयान दर्ज कराने के साथ-साथ प्रकरण में अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v) भी जोड़ी गई। पीड़िता की आयु की पुष्टि के लिए स्कूल का दाखिल-खारिज रजिस्टर भी जब्त किया गया।
​अभियोग पत्र और न्यायालयीन फैसला
​प्रकरण के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राजेश सेन द्वारा सम्पूर्ण विवेचना पूरी कर दिनांक 05.04.2025 को माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान विशेष लोक अभियोजक की उपस्थिति में महत्वपूर्ण गवाहों, चिकित्सकीय साक्ष्यों और पुलिस विवेचक के परीक्षण से अभियोजन पक्ष बेहद मजबूत रहा।
​माननीय विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) बलौदाबाजार श्री गिर्जेश प्रताप सिंह द्वारा दिनांक 30.10.2026 को ऐतिहासिक निर्णय पारित करते हुए आरोपी शिक्षक तिलक राम वर्मा (पिता मोतीलाल वर्मा, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम सरसेनी, थाना सुहेला, वर्तमान निवासी बघेल कॉलोनी पलारी) को दोषी करार दिया और निम्नलिखित सजा सुनाई:
​धारा 74 BNS (09 बार): 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹500/- प्रति अर्थदंड (कुल ₹4,500), जुर्माना न देने पर 01 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास।
​धारा 09(f)/10 पॉक्सो एक्ट (09 बार): 06 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹1000/- प्रति अर्थदंड (कुल ₹9,000), जुर्माना न देने पर 03 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास।

ब्यूरो रिपोर्ट
​

Related Articles

Back to top button