अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

जीजा के सूने मकान में 37 लाख की चोरी, सगा साला गिरफ्तार, ऑनलाइन जुए के कर्ज में दिया वारदात को अंजाम।

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में सूने मकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने किया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़ित का सगा साला निकला।
प्रार्थी अनिल शर्मा कृषि विभाग में कोंडागांव में पदस्थ हैं। 28 अक्टूबर को घर की सफाई के बाद ताला लगा था, 30 अक्टूबर को चोरी का पता चला।

ताला काटकर अलमारी और लॉकर तोड़कर सोने-चांदी-हीरे के जेवरात और नगदी चोरी हुई थी। अपराध क्रमांक 1004/26 दर्ज हुआ।
CCTV से पकड़ाया
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस ने CCTV खंगाला तो दीवार फांदकर अंदर जाता संदिग्ध दिखा। पहचान प्रिंस कॉलोनी निवासी प्रियंक उर्फ शुभम पांडेय (31) के रूप में हुई, जो प्रार्थी का साला है।
पूछताछ में उसने बताया कि ऑनलाइन जुए की लत और कर्ज के कारण चोरी की योजना बनाई। कुछ दिन पहले बहन के साथ जीजा के घर रुका था तब अलमारी में जेवरात देख लिए थे। ग्राइंडर मशीन से ताला-कुंडी तोड़कर चोरी की और भ्रमित करने के लिए कुछ जेवर वहीं छोड़कर कपड़े व्यवस्थित कर दिए।
पुलिस ने उसके कब्जे से 25 तोला सोने के जेवरात कीमत 37 लाख रुपये जब्त किए हैं। आरोपी महासमुंद का रहने वाला है, हाल प्रिंस कॉलोनी टिकरापारा में रहता था।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button