अवैध पटाखा दुकान पर बिजुरी पुलिस ने मारी रेड पुलिस की इस कारवाही में 14000 का मशरुका किया जप्त ।

अनूपपुर / बिजुरी – पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अंकित सोनी द्वारा जिले में अपराधो में नियंत्रण हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के निर्देशन में थाना बिजुरी पुलिस द्वारा के द्वारा अवैध पटाखा दुकानो पर रेड कार्यवाही की गई ।
घटना विवरणः- 01. दिनांक 06/11/2026 को हमराह स्टाफ के कस्बा बिजुरी मे मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम भगता का सुजीत कुमार गुप्ता निवासी ग्राम भगता का अपने किराना दुकान में विस्फोटक पदार्थ को अवैध रुप से रखकर बिक्री करने के लिए उपेक्षापूर्ण आचरण करते हुए दुकान में आने जाने वाले ग्राहको के जीवन को संकटापन्न कर रहा है कभी भी किसी समय विस्फोट होकर बडी घटना घटित हो सकती है तब हमराह स्टाफ को लेकर सुजीत कुमार के दुकान भगता पहुँचकर दुकान का निरीक्षण किया तो एक कार्टुन में विभिन्न प्रकार के विस्फोटक पटाखे उपेक्षापूर्ण आचरण से रखे पाया गया जिससे पटाखे रखने की अनुज्ञप्ति की मांग किया जो नही होना बताया । दुकान में रखे पटाखा जिसमें छोटी ऊनी बम 05 नग, टिकिया 05 पैकेट, फुलझडी 05 पैकेट, रस्सी पटाखा 05 पैकेट, अनारदान 05 पैकेट, रैकेट पटाखा 05 पैकेट, बुलेट बम 05 पैकेट व अन्य कई प्रकार के खुले विस्फोटक पटाखे, 35 नग खुले पटाखे कुल कीमती 4,000 रुपये को आरोपी सुजीत कुमार गुप्ता पिता प्रेमचन्द्र गुप्ता उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम भगता थाना बिजुरी से जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया । मामला धारा 288 बीएनएस का पाए जाने से आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध अपराध सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
घटना विवरणः- 02. दिनांक 07.11.26 को कस्बा बिजुरी में मुखबिर सूचना मिली कि सुरेश सोनी निवासी बहेराबांध का अपने किराना दुकान के सामने अवैध रुप से लापरवाही पूर्वक विस्फोटक पटाखा रखकर विक्री कर रहा है जिससे आने जाने वाले ग्राहकों का जीवन संकटमय हो रहा है कभी विस्फोट होकर बडी घटना हो सकती है तब स्टाफ सुरेश कुमार सोनी पिता रामखिलावन सोनी उम्र 55 वर्ष निवासी बहेराबांध की दुकान पहुँचा देखा तो वह अपनी दुकान के सामने एक कार्टून में विभिन्न प्रकार के विस्फोटक पटाखे विक्री हेतु रखे पाया गया तथा लाइसेंस की मांग किया तो बताया कि कोई लाइसेंस नहीं है कार्टून के अंदर खोलकर देखा तो क्रमशः 01. अनार बम 13 पैकेट, 02. टाइगर बम 05 पैकेट, 03. मेजिक बम 01 बंडल,04. चकरी 03 बंडल, 05. फुलझडियाँ 17 पैकेट, 06 किंग कोबरा पटाखा 50 पैकेट, 07. बडा पटाखा 17 पैकेट, 08. बेबी रोकेट 07. पैकेट, 09. मुर्गा पटाखा 21 पैकेट, 10. मिक्की मैजिक पटाखा 10 पैकेट, 11. टिकिया 06 बंडल, 12. टिकटाक पटाखा 04 पैकेट, 13. मेगा ब्लास्ट पटाखा 04 पैकेट, 14. लेपर्ड किंग पटाखा 01 पैकेट, 15. रोल कैप्स 01 बंडल पाये गये आरोपी के द्वारा उक्त पटाखों को लापरवाही पूर्वक आचरण करते हुए दुकान में आने जाने वाले लोगों का जीवन संकटमय कर रहा था उक्त पटाखों की कुल कीमती 5500 रुपये/- जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया । मामला धारा 288 बीएनएस का पाए जाने से आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध अपराध सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
घटना विवरणः- 03. दिनांक 07.11.26 को कस्बा बिजुरी में मुखबिर सूचना मिली कि लूमन सिंह गोंड निवासी बहेराबांध का अपने किराना दुकान के सामने अवैध रुप से लापरवाही पूर्वक विस्फोटक पटाखा रखकर विक्री कर रहा है जिससे आने जाने वाले ग्राहकों का जीवन संकटमय हो रहा है कभी विस्फोट होकर बडी घटना हो सकती है तब स्टाफ लूमन सिंह गोंड पिता सुक्खू सिंह गोंड उम्र 39 वर्ष निवासी बहेराबांध की दुकान पहुँचा देखा तो वह अपनी दुकान के सामने एक कार्टून में विभिन्न प्रकार के विस्फोटक पटाखे विक्री हेतु रखे पाया गया तथा लाइसेंस की मांग किया तो बताया कि कोई लाइसेंस नहीं है कार्टून के अंदर खोलकर देखा तो क्रमशः टाइगर बम 03 बंडल, फुलझडी 10 बंडल प्रत्येक में 05 पैकेट, मुर्गा बम 37 पैकेट , छोटे बडे पटाखा 28 पैकेट, किंग कोबरा मिर्ची पटाखा एक बडा बंडल, ग्रीन कैप्स पटाखा 02 बंडल, लेपर्ड पटाखा एक बंडल, राकेट बम एक पैकेट, फोटो फ्लैश पटाखा एक पैकेट, मेगा ब्लास्ट बम 03 पैकेट, चकरी एक बंडल 10 पैकेट, मैजिक पटाखा एक बंडल, रोल कैप्स टिकिया 04 पैकेट पाये गये आरोपी के द्वारा उक्त पटाखों को लापरवाही पूर्वक आचरण करते हुए दुकान में आने जाने वाले लोगों का जीवन संकटमय कर रहा था उक्त पटाखों की कुल कीमती 4500 रुपये के जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया । मामला धारा 288 बीएनएस का पाए जाने से आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध अपराध सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह , उपनिरी विपुल शुक्ला , प्र.आर. बसन्त कोल, आर विश्वजीत मिश्रा, आर. प्रभाकर त्रिपाठी ,आर. करमजीत सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही ।
ब्यूरो रिपोर्ट




