छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इनडोर वॉल क्लाइंबिंग हॉल का किया उद्घाटन ।

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में नवनिर्मित इनडोर वॉल क्लाइंबिंग हॉल का उद्घाटन किया। इस पहल को जिला प्रशासन और देशदेखा स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग समूह के सहयोग से शुरू किया गया है। यह केंद्र जशपुर के युवाओं के लिए खेल और पर्वतारोहण के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलेगा। इस आधुनिक केंद्र में उच्च सुरक्षा मानकों और आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यहाँ युवाओं को पर्वतारोहण और वॉल क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण उत्कृष्ट स्तर पर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि आज का युवा नए शिखर छूना चाहता है, और सरकार उसका हाथ थामकर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस केंद्र के माध्यम से न केवल खेल और फिटनेस को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवा Also Read – खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: निकिता ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ को दिलाया पहला गोल्ड खेलकूद में करियर बनाने के लिए भी प्रेरित होंगे। जिला प्रशासन ने बताया कि केंद्र में प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है और भविष्य में प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेलों और युवा विकास के लिए सतत प्रयास कर रही है। जशपुर के यह नया केंद्र खेल प्रेमियों और युवा प्रतिभाओं के लिए वरदान साबित होगा। उद्घाटन समारोह में जिला अधिकारी, खेल प्रशिक्षक और स्थानीय युवा उपस्थित रहे। यह पहल राज्य में युवा सशक्तिकरण, खेल विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button