सक्ती मालखरौदा थाना! छह साल पाकिस्तान की जेल में रहने के बाद लौटे घनश्याम जाटवर फिर लापता, परिवार ने मांगी मदद..
6 साल पाकिस्तान की जेल में रहा घनश्याम जाटवर उसके लापता होने से परिवार जन चिंतित प्रशासन से मांगी मदद।

सक्ति / – सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पिहरीद निवासी 30 वर्षीय घनश्याम जाटवर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार घनश्याम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह पिछले कुछ दिनों से घर नहीं लौटे हैं। परिवार ने उनकी तलाश में लोगों से सहयोग की अपील की है।।
बताया जा रहा है कि करीब छह वर्ष पहले घनश्याम अपने माता-पिता के साथ रोजगार के लिए पंजाब गए थे। इसी दौरान वह भटकते हुए बाघा सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गए थे। पाकिस्तान में पकड़े जाने के बाद उन्हें वहां की जेल में रखा गया था। परिजनों और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से करीब छह वर्ष बाद उन्हें पाकिस्तान से वापस भारत लाया गया।
परिजनों के अनुसार लंबे समय तक पाकिस्तान की जेल में रहने के बाद उनकी मानसिक स्थिति और बिगड़ गई थी। अब उनके दोबारा लापता होने से परिवार चिंतित है और लगातार उनकी तलाश कर रहा है।
परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को घनश्याम जाटवर कहीं दिखाई दें तो तत्काल मालखरौदा थाना या मोबाइल नंबर 8640023467 पर सूचना दें।
नाम -: घनश्याम जाटवर उम्र: लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम पिहरीद, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती संपर्क: 8640023467
ब्यूरो रिपोर्ट



