अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

पुलिस भर्ती में निर्धारित हाईट में छूट दिलाने का झांसा देकर युवती से 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने अंबिकापुर से किया गिरफ्तार।

कवर्धा। पुलिस भर्ती में निर्धारित हाईट में छूट दिलाने का झांसा देकर युवती से 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने करीब दो साल बाद अंबिकापुर से पकड़ा है। आरोपी पर युवती से ऑनलाइन और नगद माध्यम से पैसे लेने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया निर्मला साहू ने 21 जुलाई 2024 को थाना सिटी कोतवाली कवर्धा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी चंदन टोप्पो ने फरवरी 2024 में पुलिस भर्ती के दौरान निर्धारित शारीरिक ऊंचाई में छूट दिलाने का भरोसा देकर उससे कुल 30 हजार रुपये लिए थे, लेकिन उसे किसी प्रकार की छूट नहीं दिलाई गई।

मामले में अPराध दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लगातार पतासाजी के बाद कबीरधाम पुलिस ने आरोपी को अंबिकापुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने प्रार्थिया से रकम लेने की बात स्वीकार की और 30 हजार रुपये के साथ 5,700 रुपये की अतिरिक्त राशि भी वापस करने की जानकारी दी।

कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पुलिस भर्ती या किसी भी सरकारी नौकरी में चयन, शारीरिक मापदंडों में छूट अथवा नियुक्ति दिलाने का दावा करने वाले लोगों के झांसे में न आएं और पैसे देने से बचें।

ब्यूरो रिपोर्ट

 

Related Articles

Back to top button