राजनांदगांव : हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू-पत्थर से किया था हमला।

राजनांदगांव, । कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और पत्थर भी जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
1. पीयूष बाघमारे पिता सुनील बाघमारे, उम्र 24 साल, निवासी राहुल नगर लखोली
2. दीपक वैष्णव पिता बलदाऊ वैष्णव, उम्र 20 साल, निवासी राजीव नगर लखोली
मामला 10 सितंबर की शाम का है। प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साले के साथ उसकी पत्नी की डिलीवरी देखने पेंड्री अस्पताल गया था। वहां से लौटते समय लखोली बैगापारा मेन रोड पर शाम करीब 4:30 बजे आरोपी पीयूष, दीपक, अजय वर्मा और करण साहू ने उसके साले को रोक लिया। पूछने पर चारों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू और पत्थर से प्राणघातक हमला कर दिया। घायल को तुलसी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल राजनांदगांव में भर्ती कराया गया।
रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 533/26 धारा 109(1), 296, 351(3), 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश, एएसपी कीर्तन राठौर और सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर पीयूष और दीपक को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपने साथी अजय वर्मा और करण साहू के साथ घटना करना स्वीकार किया। दोनों को आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक के खिलाफ पहले से जुआ एक्ट और पीयूष के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज है।
ब्यूरो रिपोर्ट




