छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला कहा। कक्का और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया, अब बीजेपी कर रही विकास।

रायपुर / सक्ति – छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. सक्ती में कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की. कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और ‘कक्का’ (भूपेश बघेल) ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के घर बनाने के लिए भेजी गई राशि को कांग्रेस ने दबा दिया और प्रदेश के गरीबों का मकान नहीं बनने दिया.

शिवराज सिंह चौहान सक्ती जिले में आयोजित ‘प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश’ और ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में शामिल होने पहुंचे थे. रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को हमेशा भरपूर प्यार दिया है, जिसके बदले भाजपा सरकार ने राज्य को लगातार विकास की सौगातें दी हैं. उन्होंने कहा कि पहले डॉ. रमन सिंह और अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास हो रहा है और प्रधानमंत्री का आशीर्वाद हमेशा राज्य के साथ बना हुआ है. कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बीच में आई कांग्रेस सरकार ने राज्य को बर्बाद कर दिया और गरीबों के आवास का पैसा दबाकर रखा, जिसके खिलाफ भाजपा ने ‘मोर आवास मोर अधिकार’ आंदोलन चलाया और कार्यकर्ताओं ने लाठियां खाईं.

हर दिन बन रहे 1600 मकान’

शिवराज सिंह ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने केवल 2 साल में प्रधानमंत्री आवास के 17 लाख से अधिक मकान गरीब भाई और बहनों के लिए स्वीकृत किए हैं. हर गरीब को पक्का मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिस गति से यहां मकान बन रहे हैं जिसमें प्रतिदिन 1600 मकान बनाने का काम पूरा हो रहा है.

हर दिन 1600 नए मकान बनाने का काम पूरे किए जा रहे हैं. इस गति से छत्तीसगढ़ में सरकार काम कर रही है. आप मकान बनाते जाएं भारत सरकार स्वीकृत करते जाएगी. दोनों सरकारें मिल कर गरीब को मकान मिल जाए उसमें कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.- शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री

VB- जी राम जी का भी किया जिक्र

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि विकसित भारत जी राम जी के अंतर्गत भी 3300 करोड़ रुपए केवल भारत सरकार का अंश है. छत्तीसगढ़ का अगर अंश मिलाएंगे तो 5000 करोड रुपए से ज्यादा का खर्च किए जाएंगे. छत्तीसगढ़ ने यहां की जनता की जरूरतों को देखते हुए कई नई काम जोड़ने की बात जनता से की थी. उनमें से एक थी खेत सड़क योजना यानी खेत तक सड़क बनाने की योजना. मुझे बताते हुए खुशी है कि विकसित भारत जी राम जी के तहत अब खेत सड़क योजना भी शामिल कर ली गई है. पानी का काम तो आप बेहतर कर ही रहे हैं. पानी के साथ-साथ खेतों तक सड़क बनाने का काम विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत हो सकेगा.

गिनाए विकास कार्यों की राशि से जुड़े आंकड़े

शिवराज सिंह ने कहा कि सड़कों के लिए भी छत्तीसगढ़ को लगभग 3600 करोड़ रुपए की सड़क स्वीकृत की गई है. लगभग 1800 करोड़ रुपए दीदीयों को लखपति बनाने के लिए केंद्र सरकार से पैसा आया है. लगभग 29 हजार करोड़ रुपए केवल भारत सरकार के द्वारा ग्रामीण विकास विभाग से छत्तीसगढ़ की जनता के कल्याण के लिए स्वीकृत किया गया है.

छत्तीसगढ़ अब छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त है. अब बस्तर में भी बारूदी सुरंगों की गंध नहीं आ रही है. वहां भी विकास की नई गंगा बह रही है. मैं छत्तीसगढ़ सरकार को बहुत अच्छे काम के लिए मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री पूरी टीम को बहुत बधाई देता हूं.

          ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button