परासकोल में हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा महज 3 हजार रुपये के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी हत्या।
रायगढ़ के थाना क्षेत्र खरसिया का मामला।

रायगढ़ / – जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महज 3 हजार रुपये के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी परासकोल के रूप में हुई है, जिनका शव खेत में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम के साथ जांच शुरू की। मृतक के शरीर पर पेट और गले में धारदार हथियार के गहरे वार पाए गए।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक और बगबुडवा निवासी राहुल यादव के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। पुलिस ने संदेही राहुल यादव, उम्र 20 वर्ष, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने नौकरी लगाने की बात पर दिए गए 3 हजार रुपये वापस मांगने को लेकर विवाद के बाद 28 फरवरी की रात कन्या छात्रावास के पास चाकू से कई वार कर हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। खरसिया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में दहशत के बीच राहत का माहौल है।
ब्युरो रिपोर्ट




