जांजगीर चांपा :- 3 मंदिरों में 16.60 लाख की चोरी का पर्दाफाश, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार,,, साइबर टीम को मिली बड़ी सफलता:

जांजगीर चांपा / – 3 मंदिरों में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, पूरा माल बरामद :- मामले में 01 विधि विरुद्ध संर्घषरत बालक तथा 03 मुख्य आरोपी शामिल…आरोपियों द्वारा घटना के एक दिन पूर्व चोरी का योजना बनाकर किये थे… सभी मंदिरों की रेकी घटना स्थलो से लेकर आरोपियों के आने जाने तक की संभावित जगहो की लगभग 100 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज से मिला सुराग*
* *अलग अलग 3 मंदिरों में हुए चांदी के छत्र, मुकुट, चक्र, सोने का आभुषण दान पेटी सहित नगदी रकम कुल 16 लाख 60 हजार रू. की चोरी, आरोपी से शत प्रतिशत माल बरामद किया गया।*

*आरोपियों से ताला काटने में उपयोग किया किया गया इलेक्ट्रानिक कटर एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया गया।*
* *आरोपीगण लाखों के कर्ज में डूबे रहने से चोरी की घटना को दिया अंजाम*
*गिरफतार आरोपी*
01. प्रशांत पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 23 साल निवासी घुटिया थाना पामगढ़
02. प्रभात पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 18 साल 02 माह निवासी घुटिया थाना पामगढ़
03. परमानंद पटेल पिता बंशी लाल पटेल उम्र 25 साल निवासी घुटिया थाना पानगढ़
ब्युरो रिपोर्ट




