खेल

विश्व विजेता भारत : तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप पर जमाया कब्जा, देशभर में जश्न का माहौल , होली के बाद मनी दीपावली दानादन फूटे पटाखे।

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में खिताब जीतने वाली पहली मेजबान टीम भी बन गई है। फाइनल में रनों का पहाड़ और रिकॉर्ड्स की झड़ी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की ओर से संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेलते हुए मार्लोन सैमुअल्स के 85 रनों के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। टीम ने महज 7.2 ओवर में ही अपने 100 रन पूरे कर लिए थे।
न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी हार 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 159 रनों पर सिमट गई। रनों के लिहाज से यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की सबसे बड़ी जीत है, वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह इस स्तर पर अब तक की सबसे शर्मनाक हार साबित हुई।
पावरप्ले का दबदबा
भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पावरप्ले में वर्ल्ड कप के सबसे बड़े स्कोर (92/1) की बराबरी की। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए देश को एक बार फिर विश्व विजेता का गौरव दिलाया है।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button