राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय
नवनिर्वाचित सांसद लक्ष्मी वर्मा ने दिल्ली में बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की ।

रायपुर/दिल्ली। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने दिल्ली में एमपी बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की। X पोस्ट में सांसद ने बताया, छत्तीसगढ़ से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने दिल्ली स्थित निवास पर सौजन्य भेंट की। उनकी सुपुत्री की उपस्थिति ने इस मुलाक़ात को और भी स्नेहपूर्ण बना दिया। नवीन दायित्व के लिए लक्ष्मी वर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, समर्पण और जनसेवा की भावना से राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की आवाज़ और भी सशक्त रूप से मुखर होगी। ईश्वर से आपके उज्ज्वल कार्यकाल एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।
ब्युरो रिपोर्ट




