‘अनाथ हूं मैं, मुंबई में मेरा 18 करोड़ का घर’, शादी के लिए 40 महिलाओं को फंसाया, अहमदाबाद की प्रोफेसर से 50 लाख ठगे
अहमदाबाद की पुलिस ने देवास से अमित नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। उसने मैट्रोमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर अहमदाबाद की महिला प्रोफेसर से ठगी की थी। आरोपी ने अलग-अलग बहाने से 50 लाख रुपए ठगे हैं।

इंदौर: अहमदाबाद पुलिस ने देवास से अमित नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह मैट्रोमोनियल साइट के जरिए महिलाओं को शादी के नाम पर फंसाता था। इसके बाद उनसे ठगी करता था। अहमदाबाद की 33 वर्षीय महिला प्रोफेसर से उसने शादी के लिए 50 लाख रुपए ठग लिए। महिला विधवा थी। जांच में यह बात सामने आई है कि अमित ने अभी तक 40 महिलाओं के साथ ऐसा किया है।
देवास निवासी है अमित
दरअसल, अहमदाबाद पुलिस ने देवास निवासी अमित को गिरफ्तार किया है। उसका घर शालिनी रोड पर है। उसने अहमदाबाद की विधवा प्रोफेसर से शादी के नाम पर 50 लाख रुपए ठगे हैं। आरोपी ने पीड़ित महिला को बताया था कि वह इंदौर नगर निगम में सिविल कॉन्ट्रैक्टर है।
इमोशनली होता था अटैच
आरोपी अमित की दोस्ती महिला से मैट्रोमोनियल साइट पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और शादी की बात होने लगी। वह महिला के संपर्क में नवंबर-दिसंबर 2024 में आया था। इस दौरान उसने महिला को बताया कि मैं अनाथ हूं। मां की मौत के बाद मेरे पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से अकेले हूं।
मुंबई में 18 करोड़ रुपए का फ्लैट
साथ ही आरोपी अमित ने कहा कि मैं इंदौर का बड़ा ठेकेदार हूं। मुंबई में मेरे पास 18 करोड़ रुपए का घर है। महिला उसके झांसे में आ गई है। दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई है। पीड़िता महिला के पति की 2022 में मौत हो गई थी। उसकी पांच साल की बेटी है। पीड़िता की मां मैट्रोमोनियल साइट पर उसका प्रोफाइल बनाई थी।
बीमारी के बहाने रुपए की ठगी
इसके बाद आरोपी अमित ने महिला से रुपए की ठगी शुरू कर दी। वह पिता के एक्सीडेंट, ईडी के छापे और परिवार में बीमारी के नाम पर रुपए की मांग करता था। सबसे पहले पीड़िता से मेडिकल इमरजेंसी के नाम पर पांच लाख रुपए लिए। फिर अन्य कामों के नाम पर करीब 50 लाख रुपए ठग लिए। प्रोफेसर ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी 2025 को आरोपी मेरे जन्मदिन पर अहमदाबाद आया था।
महिला ने दर्ज करवाई एफआईआर
वहीं, ठगी के एहसास होने पर पीड़ित महिला ने आरोपी अमित के खिलाफ 11 मार्च 2026 को सोला हाईकोर्ट थाना पुलिस में एफआईआर करवाई। इसके बाद से अहमदाबाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी अमित को पुलिस गिरफ्तार कर अहमदाबाद ले गई है।
40 महिलाओं को फंसाया
अभी तक की जानकारी के अनुसार मैट्रोमोनियल साइट के जरिए अमित ने 40 से अधिक महिलाओं को फंसाया है। ये महिलाएं एमपी, मुंबई और गुजरात की हैं। आरोपी अमित को पकड़वाने में अभी छह महिलाओं की भूमिका रही है। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
ब्युरो रिपोर्ट




