IPS रतनलाल डांगी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा। पीड़ित महिला ने दावा किया है कि रतनलाल डांगी न्यूड होकर उसे वीडियो कॉल करते थे। एक ट्रांसफर के लेते थे लाखों रुपये इसी से बनाये करोड़ों की संम्पति।

रायपुर: यौन उत्पीड़न के आरोप के कारण छत्तीसगढ़ सरकार ने सीनियर IPS अधिकारी रतनलाल डांगी को सस्पेंड कर दिया गया है। डांगी पर यौन उत्पीडन का आरोप लगाने वाली महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है। जिसमें महिला ने रतनलाल डांगी को लेकर कई खुलासे किए हैं। महिला ने यौन उत्पीड़न के साथ-साथ रतनलाल डांगी पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया है।
पीड़िता सब इंस्पेक्टर की पत्नी है। महिला ने दावा किया है कि IPS रतनलाल डांगी न्यूड होकर उसे वीडियो कॉल करते थे। पति के नक्सल प्रभावित इलाकों में ट्रांसफर करने की धमकी देते थे। महिला ने बताया कि वह एक ट्रांसफर का डेढ़ लाख लेते थे, उन्होंने इसी से करोड़ों की प्रॉपटी बनाई। महिला ने बताया कि राजस्थान में रतनलाल डांगी की करोड़ों रुपये की संपत्ति है।
फेसबुक पर करता था मैसेज
महिला ने बताया कि फेसबुक पर उन्होंने मुझे मैसेज करना शुरू किया था। महिला ने बताया कि वह रतनलाल डांगी को योगा सिखाती है। महिला ने कहा कि मेरा पूरा घर बर्बाद हो गया है। उसने मेरे ऊपर केस लेने का प्रेशर बनाया गया था। रतनलाल डांगी ने छह साल तक मेरा शोषण किया। महिला ने कहा कि राजस्थान के जयपुर और उसके गांव में करोड़ों रुपये की संपत्ति है।
योग सिखाती थी महिला
महिला ने कहा कि मैंने ही उन्हें योग करने के सारे अभ्यास सिखाए हैं। महिला ने कहा कि उसने अपने बेटे के नाम से जमीन खरीदी और कहा था कि यहां पर मैं अस्पताल बनाऊंगा। महिला ने दावा किया कि इस पूरे प्रकरण के बाद मेरी मेरे पति से नहीं बनती है। मेरी पूरी जिंदगी बर्बाद हो गई है।
पीड़िता ने कौन से आरोप लगाए
- पीड़िता ने IPS रतनलाल डांगी पर आरोप लगाया है कि वह ट्रेनिंग एकडेमी में लड़कियों को देखने जाते थे।
- महिला का आरोप है कि IPS रतनलाल डांगी न्यूड होकर मुझे वीडियो कॉल करते थे।
- डांगी की पत्नी भी मुझसे सेवा करवाती थी, इंकार करने पर मेरे पति का नक्सल प्रभावित इलाके में ट्रांसफर करने की धमकी मिलती थी।
- महिला का आरोप है कि रतनलाल डांगी के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है।
- महिला ने खुलासा किया है कि रतनलाल डांगी एक ट्रांसफर के डेढ़ लाख रुपये लेता था। पैसे मिलते ही लिस्ट में नाम आ जाता था।
क्या है पूरा मामला
मामले का खुलासा पहली बार तब हुआ जब 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस मुख्यालय पहुंची और IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने कहा कि मेरी और डांगी की मुलाकात 2017 में कोरबा में हुई थी। उस समय वह कोरबा जिले के एसपी थे। इसके बाद वह उन्हें योग सिखाने लगी थी। डांगी की दंतेवाड़ा में पदस्थापना के बाद वह न्यूड होकर वीडियो कॉल करता था। राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी बनने के बाद डांगी ने उसका यौन शोषण किया। इस दौरान महिला ने कई सबूत भी पुलिस मुख्यालय में जमा कराए थे।
महिला की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू हुई थी। उसके बाद रतनलाल डांगी को IG के पद से हटा दिया गया था। रतनलाल डांगी को अब इस मामले में सस्पेंड कर दिया गया है।
ब्युरो रिपोर्ट




