प्रयागराज : कोल्ड स्टोरेज की इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत; अमोनिया गैस लीक से मचा हड़कंप

प्रयागराज। फाफामऊ क्षेत्र में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज की दीवार और छत अचानक गिर गई। मलबे में दबने और गैस रिसाव की चपेट में आने से अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। प्रशासन और राहत बचाव दल मौके पर मुस्तैद हैं। कमिश्नर का बयान: प्रयागराज कमिश्नर जोगेंद्र कुमार के अनुसार, अब तक 16 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित मलबे से बाहर निकाला गया है और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैस रिसाव का संकट: हादसे के तुरंत बाद कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। फायर ब्रिगेड की टीमों ने विशेष सुरक्षा उपकरणों के साथ गैस को नियंत्रित करने के प्रयास किए ताकि आसपास के रिहायशी इलाकों में खतरा न बढ़े।
जांच समिति का गठन: जिला कलेक्टर मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए एडीएम फाइनेंस की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। यह समिति 24 से 48 घंटों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। शुरुआती कयासों के अनुसार, अंदर गैस के दबाव के कारण धमाका हुआ होगा जिससे इमारत गिर गई।
प्रधानमंत्री राहत कोष (PMNRF) से सहायता: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को : ₹2 लाख प्रत्येक। घायलों को: ₹50,000 प्रत्येक।
ब्युरो रिपोर्ट




