क्या आप सबको याद है राजा रघुवंशी हत्या कांड ठीक उसी के तर्ज पर एक और हत्या का मामला आया सामने सिया नाम की लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को खाई में धक्का देकर उतारा मौत के घाट।

महाराष्ट्र / पूणे – क्या आपको याद है राजा रघुवंशी हत्या कांड की किस तरह पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने ही पति राजा रघुवंशी को प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रचकर पूरा प्लान के साथ हनीमून के बहाने अपने पति को शिलांग में मौत के घाट उतार दिया था. इसके बाद पुलिस के सामने लापता होने का नाटक किया. जब मामला खुला तो हर कोई हैरान रह गया. ठीक सोनम के वैसा ही मामला अब महाराष्ट्र से सामने आया है. जहां सिया नाम की लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को मौत के घाट उतार दिया. पुणे लोहागढ़ किले में 24 साल के केतन अग्रवाल की मौत शुरुआत में सभी को सामान्य लगी थी. ऐसा इसलिए क्योंकि बर्थडे मनाने गए थे. सबको लगा कि यह पूरा हादसा है, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. लेकिन, जैसे ही जांच हुई पूरा खेल ही पलट गया. सिया ने शुरुआत में बताया कि ट्रेकिंग के समय फोटो लेते समय केतन का बैलेंस बिगड़ गया था. जिसके कारण वह 350 फीट नीचे खाई में गिर गया. इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में था. तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई थी. पुलिस भी शुरुआत में इसे हादसा ही मान रही थी. लेकिन जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ी पूरी तस्वीर और कहानी ही बदलती गई. जांच के केंद्र में केतन की मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी नाम का युवक हैं. जिन्होंने पुलिस को ह*त्या की आशंका की ओर मोड़ दिया।
ब्युरो रिपोर्ट



