दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत इस दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ चर्चा होने की संभावना

बिलासपुर / – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे हैं। इंटरसिटी एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पहुंचे भागवत की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे।
मोहन भागवत के बिलासपुर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा कर्मी सतर्क नजर आए और निर्धारित व्यवस्था के तहत उन्हें स्टेशन से रवाना किया गया।
अपने दो दिवसीय शहर प्रवास के दौरान RSS प्रमुख का बौद्धिक वर्ग और विभिन्न बैठकों में शामिल होने का कार्यक्रम है। इस दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ चर्चा होने की संभावना है।
मोहन भागवत के बिलासपुर प्रवास को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके कार्यक्रमों को लेकर संघ के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। हालांकि, बैठकों के विस्तृत कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट




