परिवार को बिलखता छोड़ गए एक्टर रमाकांत दायमा, जानिए पत्नी और बच्चों के बारे में सब, PM मोदी से कनेक्शन!

चक दे! इंडिया’ और ‘स्कैम 1992’ जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे मशहूर एक्टर रमाकांत दायमा का निधन हो गया है। उनके निधन का कारण पता नहीं चल पाया है और पूरा परिवार सदमे में है। रमाकांत के परिवार में कौन-कौन हैं, यहां जानिए सब और उनका करियर भी:
मशहूर फिल्म और टीवी एक्टर रमाकांत दायमा का 26 मई को निधन हो गया, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस शुभांगी लाटकर ने दी। शुभांगी ने एक्टर का एक पुराना वीडियो शेयर कर उनके निधन की दुखभरी खबर साझा की। रमाकांत के निधन का कारण तो नहीं पता चल पाया, पर शुभांगी ने पोस्ट में इतना जरूर बताया कि वह काफी दुबले-पतले नजर आने लगे थे। रमाकांत दायमा के निधन से बॉलीवुड और टीवी को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। रमाकांत दायमा का परिवार शोक में है। रमाकांत दायमा के परिवार में कौन-कौन हैं और उनका करियर कैसा रहा, यहां बता रहे हैं:
रमाकांत दायमा का करियर
रमाकांत दायमा ने साल 1994 में मराठी फिल्म ‘माज़ा सौभाग्य’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वहीं साल 2015 में ‘सर्विस वाली बहू’ सीरियल से टीवी की दुनिया में कदम रखे। रमाकांत दायमा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में और सीरीज कीं, जिनमें शाहरुख खान की ‘चक दे! इंडिया’ से लेकर हंसल मेहता की सीरीज ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ शामिल हैं।
रमाकांत करियर की फिल्मों में एंट्री, इन फिल्मों में किया काम
फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत करने से पहले रमाकांत डायमा ने बतौर थिएटर आर्टिस्ट काम किया था। तब वह स्ट्रीट प्ले करते थे। फिर साल 2010 में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की, जहां वह अपने एक्टिंग के वीडियोज और गाना गाते हुए क्लिप शेयर करते थे। रमाकांत दायमा सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि एक सिंगर और कवि भी रहे। पर पहली बार चर्चा तब मिली, जब 2007 में वह फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ में नजर आए। इसके बाद रमाकांत दायमा ने अमिताभ बच्चन संग ‘पा’ में काम किया। वह कई विज्ञापनों का भी हिस्सा रहे, जिनमें से सेंटर फ्रूट वाला विज्ञापन खूब हिट रहा था। रमाकांत दायमा ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘बैंक चोर’ और ‘राम सेतु’ में भी नजर आए।
रमाकांत की पत्नी कौन? PM मोदी ने लॉन्च की थी किताब
रमाकांत दायमा की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने डॉ. आशा नैथानी दायमा से शादी की थी, जो एक टीचर, राइटर और एंकर रही हैं। आशा नैथानी ने दूरदर्शन के लिए एंकरिंग की। उस पर वह ‘हैलो डीडी’ शो होस्ट करती थीं। वह सेंट जेवियर्स कॉलेज के हिंदी डिपार्टमेंट की हेड भी रहीं। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। आशा नैथानी की लिखी एक किताब ‘जम्मू-कश्मीर: सच तो यही है’ को विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
रमाकांत दायमा का एक बेटा और एक बेटी है, और दोनों ही एक्टर्स हैं। बेटे के नाम प्रबुद्ध है और बेटी का नाम यशस्विनी दायमा है, जो ‘डियर जिंदगी’, ‘दिल्ली क्राइम’, ‘बंदिश बैडिट्स’ और ‘अडल्टिंग’ जैसी सीरीज कर चुकी हैं। पिता की तरह यशस्विनी भी एक सिंगर भी हैं। उन्होंने ‘बंदिश बैंडिट्स’ का गाना ‘बेबाकियां’ भी गाया।
ब्युरो रिपोर्ट


